फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat broke the record of six years, AC and fans started running in February

Lucknow News: गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकाॅर्ड, फरवरी में चलने लगे एसी व पंखे

Wed, 22 Feb 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 22 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Heat broke the record of six years, AC and fans started running in February
रायबरेली। फरवरी में ही तेज धूप परेशान करने लगी है। ऊनी कपड़े छोड़ लोग पंखा चला रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि फरवरी माह में गर्मी ने छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। वहीं मौसम में हुए बदलाव से रबी की फसल को नुकसान होने की गुंजाइश बढ़ गई है। खासकर गेहूूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण इस बार फरवरी में पड़ने वाली गुलाबी ठंड गायब है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। इससे गर्मी बढ़ गई है। दिन में तल्ख भरी धूप निकलती है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों और दफ्तरों में पंखा चलाने को मजबूर हो गए हैं। 21 फरवरी को रायबरेली जिले का अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 15.00 डिग्री दर्ज किया गया है। 2017 में आज के दिन 21 फरवरी को दिन का तापमान 2017 में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी में ठंड न होने से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि अधिकारी की मानें तो खेतों में नमी बनाए रखने के लिए फसलों की सिंचाई जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 12 सालों के आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूूनतम तापमान
2017 31.0 13.0
2018 29.0 6.4
2019 19.0 13.0
2020 26.0 11.0
2021 29.4 11.7
2022 24.5 11.0
2023 31.5 15.0

करीब छह साल बाद मौसम में इस तरह का बदलाव दिखा है। यह मौसम फसलों के लिए मुफीद नहीं है। खासकर गेहूं की फसल तल्ख धूप से सूूख रही हैं। मौसम इसी तरह रहा तो गेहूं का उत्पादन इस बार घट जाएगा। किसान गेहूूं की फसल की सिंचाई नियमित से करें। खेत की नमी बनाए रखें।

डॉ.आरके कनौजिया, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर
....
तापमान बढ़ने से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। तापमान अधिक होने से फसलों की वृद्धि रुक जाएगी और बालियों में दाना अच्छे से नहीं बन पाएगा। इसका असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। ऐसे में किसान फसलों में सुबह और शाम सिंचाई करें, ताकि जमीन में नमी बनी रहे। ऐसा होने से नुकसान कम होगा। जिले में इस बार एक लाख 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल की बोवाई की गई है।
रविचंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी
....
मुरझा रही फसल
फोटो संख्या 16
तेज धूप निकल रही है। इससे गेहूूं की फसल मुरझा रही है। इस बार फसल अच्छी थी, लेकिन मौसम से अब फसल खराब हो रही है।
निर्भय सिंह, जगतपुर,

इनसेट
उत्पादन पर पड़ेगा असर
फोटो संख्या 17
बहुत दिनों बाद मौसम इस तरह का हुआ है। धूप निकलने के कारण फसल की बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। पौधा छोटा है। इसका असर उत्पादन पर पड़ना तय है।
उमाकांत, जगतपुर
इनसेट
फोटो संख्या 18
गेहूूं की फसल तैयार करने में लागत अधिक आती है, लेकिन भी मौसम मेंं बदलाव तो कभी आंधी-तूफान के चलते फसल की क्षति होती है।
देवराज, सरेनी

फसल को हो रहा नुकसान
फोटो संख्या 19
गंगा कटरी क्षेत्र होने के नाते गेहूं की फसल तैयार करना मुश्किल भरा होता है। किसी तरह फसल तैयार की, लेकिन अब मौसम के चलते फसल खराब हो रही है।
मन्ना, सरेनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed