फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heart patients

Lucknow News: ठंड के साथ बढ़े दिल के रोगी, छह भर्ती

Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heart patients
रायबरेली। ठंड शुरू होने के साथ हृदय की बीमारी लोगों को परेशान करनी लगी है। कुछ ही दिन में रोगियों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 50 से अधिक दिल के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सीने में दर्द की शिकायत पर छह लोगों को चिकित्सकों ने भर्ती किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिल के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों को रेफर किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का ज्यादा असर दिल पर पड़ता है। इस बार ठंड शुरू होने के साथ ही दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 दिल के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड शुरू होने से पहले प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ही इलाज कराने के लिए ओपीडी में पहुंचते थे। सोमवार को ओपीडी में 50 से अधिक हृदय रोगी इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर की ईसीजी जांच की गई है। सीने में दर्द की शिकायत पर चिकित्सकों ने विद्यावती (72), रमाकांती (43), गीता (30), उर्मिला (32), फुलझारा (82) और आशा (70) को भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आ चुके लोग बरतें विशेष सतर्कता
जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेष डॉ. सलीम का कहना है कि पूर्व में कोरोना के चपेट में आ चुके लोगों को सर्दी में दिल की बीमारी का ज्यादा खतरा है। अधिक सर्दी में दिल में खून पहुंचाने वाली नसें सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। नसों में कोलेस्ट्राल जमने से मरीजों को सर्दी में सीने में दर्द और हार्ट अटैक के लक्षण भी उभर आते हैं। लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।


गंभीर मरीजों को किया जाता रेफर
अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से हृदय रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही हैं। गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाता है। ठंड में हृदय रोग का खतरा बढ़ गया है।
-डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed