फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heart checkup in just 400 rupees in lucknow

लखनऊ के इस अस्पताल में सस्ते में होगी दिल की जांच

Wed, 13 May 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 May 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
heart checkup in just 400 rupees in lucknow

सिविल अस्पताल की कैथ लैब फिर से शुरू हो गई। इससे गरीब मरीजों को दिल की जांच के लिए लारी कार्डियोलॉजी, एसजीपीजीआई और लोहिया इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मात्र 400 रुपये में ही दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट की जांच हो सकेगी। सरकारी अस्पताल में दिल के रोगियों को सस्ता और बढ़िया इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन करोड़ रुपये खर्च कर सिविल अस्पताल में कैथ लैब बनवायी थी।
विज्ञापन


ये प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल था जहां कैथ लैब की सुविधा थी। जिससे हार्ट अटैक के रोगियों के दिल की धमनियों में रुकावट की जांच की जा सके।

इस कवायद में जापानी कंपनी शिमाट्जू ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के पहले तल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में कैथ लैब का निर्माण कराया।

शुरुआत से थी लैब में गड़‌बड़ियां

heart checkup in just 400 rupees in lucknow

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश श्रीवास्तव को एंजियोग्राफी का प्रशिक्षण कराया गया। लेकिन इस लैब के साथ शुरुआत से ही गड़बड़ी होती गई। एक साल तक उपकरण न आने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिला।

किसी तरह जांच शुरू हुई लेकिन फिर अचानक मशीन खराब हो गई। इस दौरान 350 एंजियोग्राफी, 25 पेसमेकर और एक एंजियोप्लास्टी की गई।

थोड़े समय तक जैसे-तैसे काम चलाया गया लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट की कमी से लैब पर ताला लग गया। अब एक बार फिर कैथ लैब में एंजियोग्राफी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed