{"_id":"68376f8397f5f156e101a872","slug":"heart-attack-does-not-happen-suddenly-heart-gives-signals-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1225589-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अचानक नहीं पड़ता है हार्ट अटैक, संकेत देता है दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अचानक नहीं पड़ता है हार्ट अटैक, संकेत देता है दिल
विज्ञापन
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षय प्रधान के मुताबिक हार्ट अटैक कभी अचानक नहीं पड़ता है। हमारा दिल काफी पहले इसके लक्षण देना शुरू कर देता है। ऐसे में हार्ट अटैक के जोखिम वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
डाॅ. प्रधान के मुताबिक हमारा खानपान दिल को काफी हद तक प्रभावित करता है। बहुत ज्यादा तला-भुना खाने और कम व्यायाम करने से शरीर में कोलेस्ट्राॅल बढ़ जाता है। नसों में इसकी मात्रा बढ़ने से खून का प्रवाह बाधित होता है। इस कारण से हार्ट अटैक आता जाता है। शुगर, उच्च रक्तचाप, मोटापा, खराब खानपान, पर्याप्त नींद न लेना, व्यायाम न करना और आनुवांशिक कारणों से हार्ट अटैक हो सकता है। ऐसे में अगर आप इन जोखिम कारकों से प्रभावित हैं तो फिर समय-समय पर जांच जरूर कराएं। कहा कि कभी भी हार्ट अटैक अचानक नहीं पड़ता। खून और दिल की कुछ जांच के माध्यम से दिल की हालत पता चल जाता है, ऐसे में घबराने के बजाय जागरूक रहें।