फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing today in tabrez matter

मुन्नवर राना के बेटे पर हमले का मामला, तबरेज की याचिका पर सुनवाई आज

Fri, 09 Jul 2021 11:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jul 2021 11:33 AM IST
सार

तबरेज राना पर 28 जून को रायबरेली में जानलेवा हमला हुआ था। उसने अपने चार चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रायबरेली पुलिस ने चार लोगों को असलहों के साथ गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
hearing today in tabrez matter
मशहूर शायर मुन्नवर राना का बेटा तबरेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर मुन्नवर राना के बेटे तबरेज राना की याचिका पर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होगी। तबरेज राना पर 28 जून को रायबरेली में जानलेवा हमला हुआ था। उसने अपने चार चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रायबरेली पुलिस ने चार लोगों को असलहों के साथ गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया था। दावा किया था कि तबरेज ने पट्टीदारों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था।

विज्ञापन


तबरेज की ओर से अधिवक्ता नदीम मुर्तजा व शीरान अल्वी ने बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की है। जिसमें कहा कि हमले के वक्त तबरेज कार के भीतर था। ऐसे में उसे आईपीसी की धारा 307 के तहत मुलजिम कैसे बनाया जा सकता है। याचिका में गिरफ्तारी से रोक की भी मांग की गई है। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई करेगी। तबरेज की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप माथुर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed