{"_id":"67445fba2c7445e45f01afd1","slug":"hearing-postponed-in-the-case-of-28-congressmen-including-former-congress-mlc-deepak-singh-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 कांग्रेसियों के केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 कांग्रेसियों के केस में टली सुनवाई
Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अगली सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 कांग्रेसियों के खिलाफ विचाराधीन केस में सोमवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 29 जुलाई 2022 को अमेठी जिले के गौरीगंज बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली शादी छिपाकर डॉक्टर ने किया दूसरा निकाह, दहेज में मांगे 10 लाख रुपये, विरोध पर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा द्वारा प्रायोजित है संभल हिंसा... आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप
पुलिस ने मामले में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र समेत 28 कांग्रेसियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।