फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on Sushant Golf City case in NCLT now on the 8th.

Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी मामले की एनसीएलटी में सुनवाई अब आठ को

Tue, 06 Oct 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Sushant Golf City case in NCLT now on the 8th.
सुशांत गोल्फ सिटी
लखनऊ। अंसल एपीआई की शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप के टेकओवर मामले में अब आठ अक्तूबर को सुनवाई होगी। पहले एनसीएलटी में सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तारीख तय थी। एलडीए प्रशासन के प्रयास से तारीख करीब एक महीने पहले कराई गई है। इससे टाउनशिप के टेकओवर पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले एनसीएलटी ने अंसल एपीआई को दिवालिया घोषित कर दिया था। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी को एनसीएलटी के नियंत्रण में ले लिया गया। यहां करीब 5000 ऐसे आवंटी हैं, जिन्होंने मकान, प्लॉट या फ्लैट के लिए रकम जमा की, लेकिन उन्हें अब तक संपत्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

15 सितंबर को प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने एलडीए को टाउनशिप अपने कब्जे में लेने का प्रस्ताव एनसीएलटी में पेश करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद एलडीए ने ऑनलाइन दावा दाखिल किया। 23 सितंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस का नंबर ही नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एक निजी कंपनी भी टाउनशिप पर कब्जे की कोशिश कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने टाउनशिप स्थित अंसल के कार्यालय पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद मेंटेनेंस शुल्क जमा करने की व्यवस्था भी बदल दी गई। कंपनी की ओर से अंसल को खरीदने का दावा किए जाने की चर्चा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं निजी कंपनी एलडीए के टाउनशिप को कब्जे में लेने में कोई अडंगा न लगा दे। इस कारण ही केस को जल्द सुनवाई के लिए लगवाया गया है। शासन को भी इसकी जानकारी दी गई है।
वीसी, एलडीए, प्रथमेश कुमार के अनुसार एनसीएलटी में पहले 15 नवंबर की तारीख लगी थी। एलडीए के प्रयास के बाद सुनवाई आठ अक्तूबर को तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed