फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on illegal construction will be online in lda

एलडीए में अवैध निर्माणों पर सुनवाई अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिये ही होगी

Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hearing on illegal construction will be online in lda
प्रवर्तन पोर्टल पर होगी अवैध निर्माणों के मामलों की सुनवाई। - फोटो : ??? ?????
एलडीए में अवैध निर्माणों पर सुनवाई अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिये ही होगी। सोमवार से इसे अनिवार्य कर दिया गया।
विज्ञापन

व्यवस्था लागू होने के बाद सभी प्रवर्तन जोन के अवर अभियंता और प्रवर्तन कोर्ट के पेशकार को भी पुराना डाटा जल्द अपलोड करने का आदेश वीसी ने कर दिया है।
वहीं, अब सभी नए नोटिस पोर्टल डेवऑथ से ही भवन स्वामी को जारी होंगे। एलडीए की नोडल अधिकारी व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि टेस्ट के लिए पोर्टल पर काम कराया गया था।
इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें दूर करने के लिए आवास बंधु निदेशक को कहा गया था। अब आवास बंधु ने समस्या दूर करते हुए उपयोग शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अब पोर्टल पर काम शुरू करा दिया गया है। नई कार्रवाई जहां पोर्टल पर ही होगी, वहीं पुराने प्रचलित वाद भी ऑनलाइन कराए जा रहे हैं।
इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शासन स्तर से प्रकरणों की निगरानी शुरू हो जाएगी। अवैध निर्माणकर्ता को भी पूरी कार्यवाही की जानकारी होगी। सुनवाई की कॉजलिस्ट भी पोर्टल पर अपलोड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद होगा आदेश दबाना
अफसरों का कहना है कि प्रवर्तन कोर्ट से अभी तक सील या ध्वस्तीकरण के आदेश फाइलों में होते थे। पेशकार या अवर अभियंता अपने फायदे के लिए इन्हें फाइलों से बाहर ही नहीं आने देते थे। कई बार तो महीनों बाद ऐसे आदेश फाइलों से निकले, तब उन पर कार्रवाई हो सकी। कई आदेश तो बाहर ही नहीं आ पाते और अवैध निर्माण हो जाते हैं। अब निगरानी होने से इस सांठगांठ पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed