फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on Ansal case in NCLT deferred

Lucknow News: एनसीएलटी में अंसल मामले की सुनवाई टली

Fri, 01 Aug 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Ansal case in NCLT deferred
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से अंसल को दिवालिया घोषित करने के विरोध में एनसीएलएटी में बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में अन्य केसों पर सुनवाई होती रही, पर अंसल मामले का नंबर ही नहीं आ सका। शुक्रवार को फिर से केस लगाया गया है। ऐसे में सुनवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि एक जुलाई को केस लगा था, पर तब भी इसका नंबर नहीं आया था। फिर कोर्ट ने प्राथमिकता पर 16 जुलाई की तारीख लंच से पहले लगाने के लिए कहा था। ऐसा हुआ भी, पर जो केस इससे पहले लगे थे, उन पर ही कई घंटे बहस चली। इससे अंसल मामले का नंबर नहीं आ पाया। इसके बाद 23 और फिर 31 जुलाई की तारीख लगाई गई, लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हो सकी। गगन का कहना है कि उम्मीद है कि शुक्रवार को जब सुनवाई होगी तो फैसला अंसल के आवंटियों के पक्ष में ही आएगा। जब तक फैसला नहीं आएगा, तब तक स्थगन आदेश प्रभावी रहेगा। इसके तहत कोई तीसरा पक्ष अंसल टाउनशिप को टेकओवर नहीं कर पाएगा। इससे आवंटियों का हित सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed