{"_id":"5acf29494f1c1b823d8b4aca","slug":"hearing-of-unnao-case-in-allahabad-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार करेंगे या नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार करेंगे या नहीं?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि अब तक आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? विधायक को गिरफ्तार करेंगे या नहीं? इस पर सरकार के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। जांच के आधार पर ही अब सीबीआई आगे की कार्रवाई कर विधायक को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया था जो किसी भी पक्ष से नहीं है। गुरुवार को सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट शुक्रवार दोपहर दो बजे फैसला सुनाएगी। वहीं, विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बुधवार रात अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के एसएसपी ऑफिस पहुंचे और कुछ देर बाद वापस हो गए।
विज्ञापन
वहीं, विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले पर मचे हंगामे के बीच गुरुवार को लखनऊ के शास्त्री भवन मीडिया सेंटर में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा। प्रमुख सचिव ने कहा कि आरोपों के आधार पर विवोचना सीबीआई को सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों के बयान के आधार पर टीम जांच करेगी। सारे केस सीबीआई को ही ट्रांसफर किए जाएंगे। वह अपनी जांच के हिसाब से निर्णय लेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी पर सीबीआई ही फैसला लेगी। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है। हमारी किसी को बचाने की कोई मंशा नहीं है।