फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing in the Supreme Court today on 69000 teacher recruitment case

69000 Shikshak Bharti: दोनों पक्षों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई आज

Tue, 12 Nov 2024 12:38 AM IST
विजय पुंडीर उमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
उमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:38 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अक्तूबर से चल रहा है। सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस मामले की एक सुनवाई हुई है। इसके बाद से इस पर डेट लग रही है। दिवाली से पहले इस मामले में अगली तिथि 15 नवंबर को प्रस्तावित हुई थी।

विज्ञापन
Hearing in the Supreme Court today on 69000 teacher recruitment case
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार 12 नवंबर को होगी। यह सुनवाई 15 नवंबर को प्रस्तावित थी। सुनवाई पहले होने के कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। साथ ही उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अक्तूबर से चल रहा है। सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस मामले की एक सुनवाई हुई है। इसके बाद से इस पर डेट लग रही है। दिवाली से पहले इस मामले में अगली तिथि 15 नवंबर को प्रस्तावित हुई थी। किंतु अब यह 12 नवंबर को ही लग गई है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता व प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने बैठक में कहा कि वह 2020 से इस मामले की लड़ाई लड़ रहे हैं। किंतु चार साल बाद भी अभी तक इसमें आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला है। इस मामले को कोर्ट-कचहरी के चक्कर में सरकार फंसाए हुए है। वह चाहे तो इसका निस्तारण एक दिन में हो सकता है। सरकार याची लाभ का प्रस्ताव देकर इस मामले का निस्तारण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम पूरी तैयारी से हैं। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें जल्द न्याय मिलेगा। दूसरी तरफ चयनित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर तैयारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed