फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health workers announce movement in UP, torch procession will be held on 21 November

यूपी: स्वास्थ्य कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान, 21 को निकालेंगे मशाल जुलूस

Mon, 04 Nov 2019 03:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Nov 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
Health workers announce movement in UP, torch procession will be held on 21 November
धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : फाइल फोटो

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न संवर्गों ने संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई है। वेतन विसंगति, काडर पुनर्गठन आदि को लेकर 21 नवंबर को पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें फार्मासिस्ट, आप्टोमेट्रिस्ट, लैब टेक्नीशियन, बीएचडब्ल्यू आदि शामिल होंगे। सभी संवर्गों के पदाधिकारियों की रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में बलरामपुर चिकित्सालय में हुई बैठक में यह एलान किया गया।

विज्ञापन


परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष एवं फार्मासिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि वेतन विसंगति के अतिरिक्त उच्च पदों का सृजन सहित सभी संवर्गों के पदों के पुनर्गठन के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आठ अक्तूबर 2018 एवं 12 फरवरी 2019 को बैठक हो चुकी है। हर बार आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक इस संबंध में फैसला नहीं हुआ। विभिन्न संवर्गों के उच्च पदों पर पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं। मूल पद खाली पड़े हुए हैं, जिन पर नई नियुक्तियां भी नहीं हो पा रही हैं। विभागों मेंपुनर्गठन न होने से उच्च पदों का सृजन भी नहीं हो रहा है। विभाग में फार्मासिस्ट, स्टाफ  नर्स, एक्सरे टेक्नीशियन सहित अनेक पद मानक के अनुरूप नहीं हैं।
विज्ञापन


बैठक में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव व महामंत्री अशोक कुमार, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश रावत, ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, बीएचडब्ल्यू संघ के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, एक्सरे टेक्नीशियन संघ के मंत्री आरकेपी सिंह और डेंटल हाइजेनिस्ट संघ के डीडी त्रिपाठी ने एक स्वर से आंदोलन का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed