{"_id":"caba36c3ff57d3014a8482b0233dc485","slug":"health-tips-to-stay-healthy-in-winter-season-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन, रखें सेहत का खयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन, रखें सेहत का खयाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से चार-पांच डिग्री के बीच दर्ज हो रहे राजधानी के न्यूनतम पारे ने शहरियों को ठिठुरा दिया है। गलन और ठिठुरन के बीच गर्म कपड़ों को लबादे की तरह लपेटे घूमते शहरी शाम होते ही गलन भरी ठंड से दुबके से दिखे।
विज्ञापन
लखनऊ में मंगलवार को भी रात का पारा 4 से 5 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
दिन भर हवा के झोकों के साथ सिहराते-ठिठुराते लोगों को दोपहर में गुनगुनी धूप ने मामूली राहत दी तो शाम होते ही बर्फीले अहसास ने दस्तानों को पहनने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
गलन के चलते खुले हाथों से बाइक चलाना तक दूभर हुआ, जबकि रात में हवा के झोकों ने अलाव से भी कामचलाऊ राहत दी।
बदलते मौसम के साथ शरीर का तापमान भी मेंटेन रखना जरूरी है। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक इस मौसम में ड्राई फ्रूट, फल, गाजर और मौसमी फल सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं।