फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health startups receive a boost; Open Challenge Program-7 also launched.

Lucknow News: स्वास्थ्य स्टार्टअप्स को मिला प्रोत्साहन, ओपन चैलेंज प्रोग्राम-7 भी शुरू

Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Health startups receive a boost; Open Challenge Program-7 also launched.
पीजीआई में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। एसटीपीआई (भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क) ने बुधवार को एसजीपीजीआई में इन्वेस्टर कनेक्ट-2026 का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक और उपकरण बनाने वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और स्टार्टअप्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओपन चैलेंज प्रोग्राम-7 शुरू किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान हेतु स्टार्टअप्स से आवेदन मांगे जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं और नई तकनीक पर एक पैनल चर्चा भी हुई। एसटीपीआई लखनऊ के अपर निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने डॉक्टरों, विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स के सहयोग पर जोर दिया। कहा कि इससे स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नए समाधान बनेंगे। एसटीपीआई-नोएडा की निदेशक वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ केंद्र से 70 स्टार्टअप जुड़े हैं। ये स्टार्टअप 36 उत्पाद और 57 प्रोटोटाइप पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टार्टअप्स को मिला प्रोत्साहन
एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमन ने चिकित्सा संस्थानों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 10 स्टार्टअप्स को 39 लाख रुपये दिए गए। यह राशि स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना की पहली किस्त थी। आठ स्टार्टअप्स ने निवेशकों के सामने अपने उत्पाद और योजनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed