{"_id":"5af5d72c4f1c1bd3408b4844","slug":"health-minister-demanded-three-television-from-dg","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिदेशक को मिली चिट्ठी, स्वास्थ्य मंत्री के घर पर तीन टीवी लगवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिदेशक को मिली चिट्ठी, स्वास्थ्य मंत्री के घर पर तीन टीवी लगवा दीजिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : ani
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के सरकारी आवास पर विभागीय खर्चे से तीन टीवी लगवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया में इसका खुलासा होने के बाद मंत्री के निजी सचिव तिलक राज ने खुद की गलती स्वीकार करते हुए उनका बचाव किया है।
विज्ञापन
तिलक राज ने दो अप्रैल को विभाग के महानिदेशक पद्माकर सिंह को पत्र लिखकर मंत्री के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास पर 32, 42 और 48 इंच के टीवी लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विभाग के पास मंत्री के सरकारी आवास पर टीवी लगवाने के लिए बजट का प्रावधान नहीं था। ऐसे में महानिदेशालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई। मंत्री के यहां टीवी लगाने के जुगाड़ के बीच मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद तिलक राज ने 28 अप्रैल को दोष अपने सिर लेते हुए महानिदेशक को एक और पत्र लिखा। इसमें उन्होंने मंत्री का बचाव करते हुए लिखा कि दो अप्रैल को टीवी लगवाने के लिए लिखा गया पत्र, मंत्री के बिना संज्ञान में लाए त्रुटिवश लिखा गया था।
इसलिए टीवी लगवाने की कार्यवाही न की जाए। इस पर महानिदेशक पद्माकर सिंह ने 4 मई को पत्र लिखकर बताया कि टीवी लगवाने की कार्यवाही नहीं की जा रही है।