फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department will recruit more than 25 MBBS doctors

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग करेगा 25 से अधिक एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती

Mon, 01 Dec 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Health department will recruit more than 25 MBBS doctors
लखनऊ। शहर के बड़े सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर छह माह से डॉक्टर नहीं है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने खाली पड़े पदों पर भर्ती की तैयारी की है। जिला स्वास्थ्य समिति से भर्ती के लिए अनुमोदन भी अफसरों ने लिया है। अफसरों का कहना है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक 25 से अधिक एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व 54 पीएचसी का संचालन हो रहा है। इसमें 16 केंद्र खाली कई माह से खाली पड़े हैं। वहां पर इलाज के लिए डॉक्टर न होने पर मरीजों को दूसरे केंद्र पर जाना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के भरोसे केंद्र का संचालन हो रहा है। सामान्य बीमारी की दवा देकर मरीजों को लौटाया जा रहा है। यही स्थिति बड़े अस्पतालों की है। जहां पर संविदा पर तैनात कई डॉक्टर नौकरी छोड़कर चले गए हैं। सीएमओ ऑफिस के जरिये अस्पतालों को पत्र भेजकर खाली पड़े पदों का रिकाॅर्ड मांगा गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी माह पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed