{"_id":"69446b84c70c20896803233e","slug":"health-department-will-recruit-51-doctors-lucknow-news-c-13-lko1096-1521764-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 51 डॉक्टरों की भर्ती करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 51 डॉक्टरों की भर्ती करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग राजधानी में 51 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती करेगा। इन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मेडिकल अफसर के पद पर तैनात किया जाएगा। जनवरी के पहले हफ्ते में वॉकइन इंटरव्यू के जरिये संविदा पर इनका चयन होगा। सीएमओ का कहना है जिला स्वास्थ्य समिति से भर्ती के लिए अनुमोदन मिल चुका है।
शहर में सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। इनमें से 16 केंद्रों में कई महीने से डॉक्टर नहीं हैं। ये केंद्र फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के भरोसे चल रहे हैं, जो सामान्य बीमारी की दवा देकर मरीजों को लौटा देते हैं। मर्ज थोड़ा भी गंभीर होने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। अब डॉक्टरों की भर्ती से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग 51 डॉक्टरों में से 16 को इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात करेगा। बाकी 34 डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मेडिकल अफसर व दूसरे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत तैनात किया जाएगा। इन्हें 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।