{"_id":"62c934205b0e4e7ae63f9b17","slug":"health-department-issued-notice-to-private-hospitals-for-buying-nepali-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow news: नेपाली मरीजों की खरीद-फरोख्त करने वाले अस्पतालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow news: नेपाली मरीजों की खरीद-फरोख्त करने वाले अस्पतालों को नोटिस
Sat, 09 Jul 2022 01:24 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:24 PM IST
सार
ठाकुरगंज, खदरा, चौक, चिनहट समेत कई अन्य इलाकों में नेपाली मरीजों की खरीद फरोख्त को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर माना है और अस्पतालों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली मरीजों की खरीद-फरोख्त करने वाले निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किए। नेपाली मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया समेत अन्य बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। इससे अस्पतालों में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है यह मामला बेहद गंभीर है। जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
राजधानी के कुछ अस्पतालों ने नेपाली मरीजों का रैकेट फैला रखा है। यह खेल लंबे अरसे से चल रहा है। कई दफा बिल भुगतान न किए जाने पर नेपाली मरीजों को बंधक तक बनाए जाने की शिकायत हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के संचालन पर रोक लगा दी थी। खदरा पक्का पुल स्थित निजी अस्पताल, ठाकुरगंज, चौक समेत अन्य इलाकों में यह रैकेट संचालित हो रहा है। नेपाल से केजीएमयू भेजे जाने वाले मरीज इन अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। नर्सिंग होम के नोडल अफ सर डॉ. एपी सिंह ने बताया सभी निजी अस्पतालों को नोटिस भेजी गई है। तीन दिन इसका जवाब अस्पतालों को देना होगा।