फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department issued instructions for private hospitals if any Negligence then hospital will be sealed

लापरवाही पर शिकंजा: बाहरी डॉक्टर से कराया इलाज...अस्पताल में लगेगा ताला, मरीजों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

Tue, 12 Nov 2024 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 11:40 AM IST
सार

निजी अस्पतालों में लापरवाही से मरीजों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हुआ है। निर्देश जारी किए कि बाहरी डॉक्टर से मरीज की इलाज कराने पर अस्पताल में ताला लगा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Health department issued instructions for private hospitals if any Negligence then hospital will be sealed
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में निजी अस्पतालों की लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले अकसर सामने आते हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को लेकर सख्त हो गया है। सीएमओ ने सोमवार को इन अस्पतालों के लिए एक बार फिर निर्देश जारी किए। इनका सख्ती से अनुपालन कराने के लिए कहा गया है। नियमों के उल्लघंन पर अस्पताल पर ताला लगाने की संस्तुति होगी।

विज्ञापन


राजधानी में करीब एक हजार निजी अस्पताल हैं, जो सीएमओ कार्यालय से पंजीकृत हैं। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि जो अस्पताल जिस विधा में पंजीकृत हैं, वहां उसी बीमारी का इलाज होगा। असाध्य बीमारी का इलाज बिना विशेषज्ञ के किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी

इसके अलावा अस्पताल के पैनल में शामिल डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करेंगे। बाहरी डॉक्टर से इलाज कराया तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही मरीज की फाइल पर डॉक्टर का नाम समेत सभी जानकारियां स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। वहीं, जो डॉक्टर निजी अस्पताल छोड़कर जा चुके हैं, उनकी सूचना सीएमओ ऑफिस को देनी होगी, ताकि पैनल से उन्हें हटाया जा सके।


यह भी पढ़ेंः- अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा: श्रद्धा के पथ पर राम नाम में मगन दिखा हर मन, जयघोष व संकीर्तन से गूंजी गली-गली

नियमों की अनदेखी पर लगेगी रोक

नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में आने वाले निजी अस्पतालों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी पर अस्पताल संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed