फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department is asking for patients after their deaths in Lucknow.

यूपी: मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को आई मरीजों की सुध, फोन कर ले रहे हालचाल, परिजनों ने लताड़ा

Sun, 13 Jun 2021 03:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 03:55 PM IST
सार

कोरोना की चपेट में आने से कई लोगों की मौत दो महीने पहले हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनके परिजनों को फोन कर अब हालचाल ले रहा है। इस पर कर्मचारियों को उनके परिजनों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Health department is asking for patients after their deaths in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केस 1: गोमतीनगर के विक्रांत खंड की कुमुद मिश्रा (62) अप्रैल में पॉजिटिव हुईं। 27 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। कोविन पोर्टल पर पॉजिटिव रिपोर्ट अपलोड होने के डेढ़ माह बाद स्वास्थ्य विभाग को उनकी सुध आई। स्वास्थ्य केंद्र से जब मरीज के बारे जानकारी मांगी गई तो तीमारदारों ने खूब लताड़ा।

विज्ञापन


केस 2 : आशियाना की सरिता द्विवेदी (55) अप्रैल के आखिर सप्ताह में संक्रमित हुईं। रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होने पर स्वास्थ्य केंद्र से कॉल कर उनके बारे में जानकारी ली गई तो पति ने पत्नी की मौत मई में घर में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन


केस 3 : फैजुल्लागंज के राम विलास (55) अप्रैल में पॉजिटिव हुए। तीन दिन पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से कॉल कर हाल पूछा गया। मरीज ने कोरोना को मात देने की बात कही। यह भी कहा कि भर्ती होने के लिए कमांड सेंटर को फोन करते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से लेकर अब तक कोरोना की चपेट में आए लोगों का स्वास्थ्य विभाग अब फोन पर हाल ले रहा है। इनमें से कई मरीजों की तो मौत तक हो गई है। वहीं, विभाग के सुस्त रवैये से लोगों में इतनी नाराजगी है कि वे फोन पर बात तक नहीं कर रहे। लोगों की शिकायत है कि अप्रैल में पॉजिटिव आने पर कमांड के जरिये मदद के लिए फोन करते रहे, पर हाल तक नहीं लिया गया। अब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से फोन करके मरीज का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है मरीजों से पोस्ट कोविड की समस्या को लेकर जानकारी मांगी जा रही है। किसी में समस्या आने पर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

मौतों का ब्योरा जुटा रहा विभाग

अप्रैल में कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेड तक नहीं मिल पाया था। उनकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड रही। वहीं, बिना अस्पताल पहुंचे ही कई मरीजों की जान चली गई, जिनका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में विभाग एक-एक करके सभी को कॉल कर मरीज का ब्योरा जुटा रहा है, ताकि डेथ ऑडिट किया जा सके।

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर का कहना है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों के जरिये कॉल करके मरीज की जानकारी ली जा रही है। इससे कोई समस्या होने पर पोस्ट कोविड अस्पताल में भर्ती कराने संग इलाज दिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed