फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health Department has issued alert regarding winter in up Instructed to keep all kinds of arrangements correct

UP Weather Update: स्वास्थ्य विभाग का भी आ गया अलर्ट; हो जाएं सावधान...पड़ने वाली है विकराल ठंड, पढ़ें निर्देश

Sun, 08 Dec 2024 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

UP Weather Update Today: स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। अब ठंड बढ़ने वाली है। आगे पढ़ें जानें क्या निर्देश जारी किए गए हैं?

विज्ञापन
Health Department has issued alert regarding winter in up Instructed to keep all kinds of arrangements correct
ठंड का अहसास - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों के अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना का निर्देश दिया है। वार्ड में जरूरत के मुताबिक वार्मर लगवाने और खिड़की दरवाजे बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश जारी किया है कि अस्पतालों में सर्दी से बचाके के सभी इंतजाम रखें। उन्होंने दवा  से लेकर वार्ड की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिया है। बिजली उपकरणों और आईसीयू की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। तीमारदारों के लिए रैन बसेरों का भी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

70 साल से अधिक उम्र वालों का कार्ड बनाने का निर्देश 

प्रमुख सचिव ने 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्ध जन का जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि इसकी निगरानी की जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने संबंधी गाइडलाइन भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में महसूस की गई सिहरन

उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट से ठंड में इजाफा होगा। इससे पहले शनिवार-रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed