फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health department declared rates of dengue test

स्वास्थ्य विभाग ने तय किया डेंगू की जांच का शुल्क, निजी पैथोलॉजी नहीं वसूल पाएंगी मनमाना शुल्क

Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
health department declared rates of dengue test
निजी पैथोलॉजी अब डेंगू की जांच के लिए मनमाना शुल्क नहीं ले पाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी दर तय करने का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया है। वहीं, प्लेटलेट्स की दर भी तय कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाज की पैकेज दर अभी तय नहीं हुई है। आईएमए समेत अन्य अफसरों की राय लेने के बाद इसे निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निजी पैथोलॉजी प्लेटलेट्स काउंट का 200, एलाइजा जांच का 1200, एलाइजा आईजीएम का 800, आरडीपी प्लेटलेट्स का 400 रुपये से अधिक शुल्क नहीं ले पाएंगी। वहीं, अभी पैथोलॉजी कार्ड टेस्ट के आठ सौ से एक हजार और एलाइजा जांच के लिए 1700 से दो हजार रुपये तक वसूूल रही हैं। ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित कर निजी पैथोलॉजी की मनमानी को प्रमुखता से उठाया था। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, प्रस्ताव पर डीएम की ओर से अनुमति मिलते ही सभी निजी पैथोलॉजी को ईमेल से तय दर पर जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। वहीं, डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि प्रस्ताव को देखा जा रहा है। जल्द जांच शुल्क तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed