{"_id":"60071f858ebc3e2c4a28b611","slug":"health-department-became-reckless-after-decreasing-corona-cases-lucknow-news-lko560720612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिरते ही लापरवाह हुआ स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिरते ही लापरवाह हुआ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : getty image
लखनऊ। कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिरते ही स्वास्थ्य विभाग लापरवाह हो गया है। स्थिति ये है कि अब सैंपल लेने और रिपोर्ट देने में भी लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं प्रभारी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग डॉ. एमके सिंह का कहना है कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होने से उनके संपर्क में आने वालों की संख्या भी कम हो गई है। पोर्टल पर रिपोर्ट नहीं मिलने और जांच केंद्र पर कर्मचारी न मिलने के मामलों को दिखवाया जा रहा है।
राजधानी में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 85 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन गत 15 दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। तीन दिन से आंकड़े 100 से नीचे आ गए हैं। यह अलग बात है कि संक्रमण की दर 1.3 फीसदी के आसपास बनी हुई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही शुरू हो गई है। जांच केंद्रों पर जांच करने वाली टीम ही नहीं मिल रही है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को कभी सुबह तो कभी दोपहर बाद आने की बात कही जा रही है, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी लगातार घटाई जा रही है। पहले दो से अधिक मरीज मिलने वाले इलाके में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे थे। इसके तहत अधिक मरीज वाले इलाके में इस बात की निगरानी हो रही थी कि पॉजिटिव मरीज बाहर न निकलें, लेकिन यह सभी व्यवस्थाएं बंद कर दी गई हैं। चिकित्सा विशेषज्ञ इसे भविष्य के नजरिये से खतरनाक मानते हैं। उनका कहना है कि अभी सख्ती बनाए रखनी होगी। वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क और सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करना होगा।
कहा-अभी जांच करने वाले नहीं हैं, दोपहर 1 बजे आना
गोमती नगर निवासी संतोष कुमार को दो दिन से बुखार व गले में खराश है। वह सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि दोपहर एक बजे आएं, अभी जांच करने वाले नहीं हैं। इसके बाद वह सवा एक बजे पहुंचे तो यह कहकर लौटा दिया गया कि जांच करने वाले जा चुके हैं। इसी तरह दूसरे दिन भी यहां जांच करने वाले नहीं मिले। ऐशबाग रेडक्रॉस सोसायटी में बने बूथ पर मंगलवार दोपहर जांच कराने के लिए राधेश्याम, संजय आदि पहुंचे, लेकिन वहां मौजूूद कर्मचारियों ने यह कह कर लौटा दिया कि अब जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट एप पर तो अन्य की गायब
विकास नगर निवासी एक परिवार का सदस्य कुछ दिन पहले पॉजिटिव आ गया था। इस दौरान परिवार के लोगों की जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। दोबारा एक पॉजिटिव के संपर्क में आने की वजह से उसी परिवार के लोगों ने 18 जनवरी को जांच कराई। परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट कोविड एप पर दिख रही है, जबकि अन्य की रिपोर्ट गायब है। मशक्कत के बाद कंट्रोल रूम से पता चला कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन एप के जरिये रिपोर्ट क्यों नहीं मिल पा रही है, इसका जवाब स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। एप पर रिपोर्ट न मिलने से लोग परेशान हैं।
अब भी संक्रमण की दर 1.3 फीसदी
राजधानी में संक्रमण की दर करीब 1.3 फीसदी बनी हुई है। इसके बाद भी सैंपल की दर लगातार गिराई जा रही है। 30 दिसंबर को जहां 9083 लोगों के सैंपल लिए गए थे, वहीं 17 जनवरी को 6638 और 18 जनवरी को 5211 लोगों के सैंपल लिए गए। सूत्र बताते हैं कि अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लगी टीमों को भी कम किया जा रहा है।
,