फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health center will be completed soon

अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द होंगे पूरे

Tue, 24 Dec 2013 01:14 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
health center will be completed soon

प्रदेश में आधे-अधूरे पड़े कई स्वास्थ्य केंद्रों का काम अब जल्द ही पूरा

विज्ञापन
होगा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस बढ़ा दिया है।

सरकार ने कई प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए करीब 15 करोड़ रुपये जारी करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा है, ताकि प्रदेशवासियों को इनका लाभ मिल सके।

इनमें से आठ करोड़ रुपये बांदा में 100 बेड के अस्पताल को 300 बेड में उच्चीकृत करने के लिए दिए गए हैं।

बलिया में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बजट खत्म होने के कारण काम धीमा हो गया था। यहां जयप्रकाशनगर में 88 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है, जबकि चिलकहर में आधा ही काम हुआ है।

अब सरकार ने फिर 2.24 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। हमीरपुर, बांदा, बलिया व शामली में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी 3.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

मिर्जापुर के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थोड़े-थोड़े बजट के कारण अटके हुए थे। सरकार ने इनके लिए बजट रिलीज कर तत्काल काम पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed