{"_id":"6abd7b85975a16484d07c7f4","slug":"head-on-collision-between-two-bikes-five-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1945405-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल
Thu, 01 Oct 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। शहीद पथ की सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से जा रही बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए।
चिल्लावां निवासी कुर्बान अली बाइक से दो महिलाओं को लेकर सर्विस रोड पर बेहसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेहसा की तरफ से एक बाइक पर आ रहे अमौसी के हिंदूखेड़ा निवासी शटरिंग मजदूर विकास (23), विमल (26) और प्रदीप (25) की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे कुर्बान अली और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। कुर्बान की बाइक पर सवार एक महिला और विमल और प्रदीप को भी चोटें आईं। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।