फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Head constable dies after brain hemorrhage, family donates organs

Lucknow News: ब्रेन हेमरेज के बाद मुख्य आरक्षी का निधन, परिवार ने किया अंगदान

Wed, 03 Jun 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Head constable dies after brain hemorrhage, family donates organs
लखनऊ। डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी मनिंदर सिंह (37) का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार ने मानवीयता का परिचय देते हुए केजीएमयू में लिवर और कार्निया का अंगदान किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनिंदर मूल रूप से लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित कैमूर गांव के निवासी थे। वह लखनऊ के सदर कैंट स्थित पुलिस लाइन में रहते थे। भाई त्रिलोक सिंह ने बताया कि 23 मई को ड्यूटी के बाद खाना खाते समय अचानक मनिंदर की तबीयत खराब हो गई। उन्हें विभूति खंड के निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में ब्रेन हेमरेज का पता चला। हालत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


ब्रेन डेड घोषित होने पर केजीएमयू की टीम ने परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद त्रिलोक सिंह, बहनोई अजय और मां जगत इसके लिए राजी हो गए। सोमवार को मनिंदर सिंह के लिवर व कार्निया का अंगदान हुआ। इससे दो जरूरतमंदों को नया जीवन मिला है। केजीएमयू के डॉक्टरों ने कहा कि मनिंदर सिंह के परिवार की यह पहल दूसरों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिंदर सिंह की छह साल पहले सीतापुर की अनुपम विमल से शादी हुई थी। आपसी मनमुटाव के कारण वह मायके में ही रहती है। पुलिस ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन वह पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंची। मनिंदर सिंह के पिता महेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक के स्टेनो थे, जिनका निधन काफी समय पहले हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed