Lucknow: अजय निकला जावेद... तबाह हो गई एक और जिंदगी, फर्जी पहचान से शादी की और किया यौन शोषण
पीड़ित युवती ने बताया कि जावेद हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता है और फिर उनका यौन शोषण करता है। युवती की एक कॉल ने आरोपी के सारे राज खोल दिए और पता चला कि वो जावेद नहीं अजय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के नाजारिपुरा निवासी शादीशुदा प्राइवेट चालक जावेद खान फर्जी आधार कार्ड बनाकर अजय यादव बनाया गया। आरोप है कि उसने अजय बनकर जानकीपुरम की युवती को प्यार के जाल में फंसाकर यौन शोषण किया, फिर गर्भपात करवा दिया। सच सामने आने पर आरोपी जावेद ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी समेत उसकी पत्नी, दो सालों और दोस्तों ने धमकाया। पीड़िता ने सभी के खिलाफ जानकीपुरम थाने में केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से मड़ियांव की रहने वाली पीड़िता मौजूदा समय में किराये के मकान में जानकीपुरम इलाके में रह रही हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2021 में विकास नगर सेक्टर-1 निवासी अजय यादव से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। अजय ने शादी करने की बात कही तो युवती ने इन्कार कर दिया। आरोपी ने खुद को युवती की जाति का और अविवाहित होने का दावा किया। इस पर वह राजी हो गईं। 23 जुलाई 2022 को दोनों ने पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
ये भी पढ़े- UP weather today: लखनऊ में सुबह से हल्की बारिश, आज 20 जिलों में बरसात के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, फिर मौसम पलटने का संकेत
युवती का आरोप है कि पांच-छह महीने के बाद से आरोपी अजय उनसे दूर रहने लगा। बताया कि पेशे से ड्राइवर है और अधिकतर शहर से बाहर रहता है। सितंबर 2024 में अजय उन्हें छठामील स्थित डॉक्टर के पास ले गया और खून की कमी होने की बात कहते हुए गर्भपात की दवा खिला दी। इससे उनका गर्भपात हो गया। अजय फिर नौकरी की बात कहकर चला गया।
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुनिया ने देखा विकसित भारत का साहस, पाकिस्तान की मांद में घुसकर उसे सबक सिखाया
अजय को फोन किया तो पत्नी परवीन ने उठाया, तब सामने आया सच
पीड़िता का कहना है कि एक दिन उन्होंने अजय को कॉल की तो फोन किसी परवीन नाम की महिला ने उठाया और बताया कि यह नंबर उसके पति जावेद का है। कुछ देर के बाद अजय जब घर पहुंचा तो पीड़िता ने परवीन के बारे में सवाल किया। आरोपी आनाकानी करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। अंत में अजय ने बताया कि उसका असली नाम जावेद खान है और परवीन बेबी उसकी पत्नी है। उसके तीन बच्चे हैं।
साथ रहना है तो धर्म परिवर्तन करना होगा
पीड़िता का आरोप है कि अजय उर्फ जावेद ने साथ रखने के लिए धर्म परिवर्तन व मीट खाने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। यही नहीं, आरोपी जावेद, उसकी पत्नी परवीन, दो सालों इरफान, शानू और जावेद के दोस्तों ने उन्हें कॉल कर कई बार धमकी दी और गाली-गलौज की।
पीड़िता का आरोप है कि जावेद का मकसद भोली-भाली हिंदू लड़कियों को फंसाना और यौन शोषण कर उन्हें छोड़ देना है। सोमवार को पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियिम 2021 सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि जावेद की तलाश में दबिश दी गई, पर वह मिला नहीं। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
27 जनवरी 2025 - निजी संस्थान के निदेशक की बहन को प्यार के जाल में फंसाकर गोरखपुर निवासी चौधरी शहबान अली ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव। लाखों रुपये भी हड़पे। पारा थाने में एफआईआर।
7 मार्च 2025 - जानकीपुरम की महिला से अयोध्या निवासी रियल एस्टेट कारोबारी आमिर खान ने पहले डेढ़ लाख रुपये लिए और फिर चिनहट स्थित दफ्तर बुलाकर दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर शोषण किया। आरोपी ने पीड़ित को मुस्लिम युवक से शादी या फिर 10 हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डाला। चिनहट पुलिस ने केस दर्ज किया था।
8 मार्च 2025- गुडंबा की युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के इंडेन एन्क्लेव कुर्सी रोड निवासी मो. अरशद सिद्दीकी ने दुष्कर्म किया। फिर शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती ने इन्कार किया तो मारपीट की। युवती ने आरोपी, उसके माता पिता और बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
24 जुलाई 2024- गुडंबा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के फुआज ने यौन शोषण किया। फिर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक के परिजनों ने उसे धमकाया। पीड़िता ने केस दर्ज कराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.