फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He lured his wife to a meeting under a pretext, then slit her throat and killed her

Lucknow: पत्नी को मिलने के बहाने बुलाया, चापड़ से गला रेतकर मार डाला, दिनदहाड़े हुई वारदात

Thu, 28 May 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 May 2026 02:32 AM IST
सार

छानबीन में सामने आया है कि पति शाहिद ने फोन कर चांदनी को मिलने के लिए बुलाया था। साजिश के तहत आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
He lured his wife to a meeting under a pretext, then slit her throat and killed her
आरोपी शाहिद के साथ चांदनी। 

विस्तार

लखनऊ। ऐशबाग ईदगाह के पास बुधवार की दोपहर रामनगर निवासी शाहिद ने पत्नी चांदनी निशा (27) को मिलने के लिए बुलाया। चांदनी स्कूटी से जैसे ही पहुंचीं शाहिद ने चापड़ से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। दंपती में तलाक का केस चल रहा था। चांदनी मायके में रह रही थीं। नौ जून को कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। पुलिस ने आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह के पास बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे महिला को लहूलुहान देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर अवस्था में चांदनी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन में सामने आया है कि पति शाहिद ने फोन कर चांदनी को मिलने के लिए बुलाया था। साजिश के तहत आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शाहिद का तकिया चांद अली शाह खजुआ निवासी चांदनी से सात साल पहले निकाह हुआ था। छह महीने पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख चांदनी की ओर से तलाक की अर्जी दी गई थी। पति से विवाद के बाद चांदनी मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि शाहिद सब्जी का ठेला लगाता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शाहिद ने मुलाकात करने के बहाने ईदगाह के पीछे गली के पास चांदनी को बुलाया था। चांदनी के पिता मोहम्मद शफीक ने आरोपी दामाद शाहिद के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि दामाद दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करता था। परेशान होकर चांदनी मायके आ गई थी।

चांदनी का पांच साल का बेटा मोहम्मद वहाब शाहिद के साथ रहता है। वारदात के बाद से आरोपी बेटे को साथ लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर के अनुसार, देर रात को आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती भाभी को देखने निकली थी चांदनी

परिजनों ने बताया कि चांदनी पीली कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती भाभी को देखने के लिए स्कूटी से निकली थीं। इसी दौरान शाहिद ने फोन कर चांदनी को कुछ जरूरी बात करने के लिए बुलाया। चांदनी को आरोपी की मंशा की भनक नहीं लगी। आरोपी ने चांदनी को सुनसान वाली जगह पर बुलाया था ताकि उसे कोई देख न सके। हालांकि, वारदात के बाद आरोपी को वहां से भागते हुए लोगों ने देख लिया था।


मार्च में पत्नी और सास को पीटा था

चांदनी के भाई नफीस ने बताया कि मार्च में चांदनी मां शाफरुन के साथ बाजार गई थी। रास्ते में शाहिद ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसने चांदनी और शाफरुन की पिटाई कर दी थी। इसकी पुलिस से शिकायत भी की गई थी। बाद में समझौता हो गया था। आरोप है कि शाहिद अक्सर फोन कर धमकी देता था। आरोपी ने सिर व गर्दन पर कई वार किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed