फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He killed his younger brother by strangling him in intoxication

Lucknow News: नशेबाजी में गला कसकर छोटे भाई को मार डाला

Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
He killed his younger brother by strangling him in intoxication
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर छह में सोमवार सुबह शराब पीने के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। नशेबाजी में बड़े भाई अमित मिश्रा ने छोटे भाई रवि मिश्रा (20) की दुपट्टा से गला कसकर हत्या कर दी। जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी के मुताबिक, सेक्टर छह में रामलखन मिश्र परिवार के साथ रहते हैं। रवि छोटा बेटा था। राहुल व अमित बड़े हैं। रामलखन की पत्नी निर्मला ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े सात बजे अमित व रवि में शराब पीने के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान अमित ने दुपट्टे से गला कसकर रवि की हत्या कर दी। निर्मला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना के समय आरोपी नशे में धुत था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि निर्मला की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बहन नेहा ने बताया कि वह छुट्टियों में मायके आई हुई थी और घर के ऊपरी हिस्से में सो रही थी। इसी दौरान दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। नीचे जाकर देखा तो दोनों एक-दूसरे का सिर दीवार से लड़ा रहे थे। इससे पहले कि दोनों को रोक पातीं, अमित ने रवि का गला कस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय निर्मला छत पर काम कर रही थीं, जबकि रामलखन रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाराबंकी गए थे। नेहा के मुताबिक रवि नशे का लती था। आए दिन पड़ोसियों से झगड़ा करता था। कई बार उसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की थी। पुलिस ने रवि को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed