फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He killed his friend for abusing him

Lucknow News: गाली देने पर की थी दोस्त की हत्या

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
He killed his friend for abusing him
आरोपी राजा।स्रोत ः पुलिस
गोसाईंगंज। लखीमपुर के धौरहरा निवासी मजदूर रमेश गौतम की हत्या के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने नामजद प्रतापगढ़ के पवई निवासी राजा यादव को गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे ने नामजद केस दर्ज कराया था। तीन जनवरी को दोनों के बीच विवाद हुआ और रमेश ने गाली दे दी। इससे नाराज होकर राजा ने रमेश के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-सी में रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात डॉ. सदानंद के निर्माणाधीन मकान में रमेश मजदूरी करते थे। रात में वहीं रहकर रखवाली करते थे। तीन जनवरी की रात उनकी पीटकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे राजेश ने आजमगढ़ के पवई निवासी राजा यादव उर्फ अनिल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किसान पथ से आरोपी राजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन मोबाइल व तीन सिमकार्ड बरामद किए। आरोपी राजा यादव शटरिंग का काम करता है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में आजमगढ़ के पवई थाने में मारपीट का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला इसलिए कर दी थी हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन जनवरी को वह रमेश से मिलने गया था। रात में उसने मछली बनाई थी। रमेश ने उसके साथ शराब पी और लेट गए। बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी। रमेश ने कहा कि मछली अच्छी नहीं बनी थी। बात बढ़ने पर उसने गाली दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed