फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He had murdered his brother along with his father in law

Lucknow News: ससुर के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या

Sat, 29 Mar 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
He had murdered his brother along with his father in law
गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। वजीरगंज स्थित पुराने हाईकोर्ट के पास 24 मार्च की रात हुई सीतापुर के रामकोट निवासी कल्लू मिश्रा (40) की हत्या उनके सगे भाई माया प्रकाश ने अपने ससुर बहराइच के नानपारा निवासी बब्लू पांडेय के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बब्लू को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी माया प्रकाश को गिरफ्तार किया है। संपत्ति के लालच में आकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को कल्लू का शव पुराने हाईकोर्ट के गेट-8 के पास खून से लथपथ पड़ा मिला था। शव पर चादर पड़ी थी। सोशल मीडिया से बृहस्पतिवार को शव की पहचान की गई। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


कल्लू के भाई श्याम किशोर मिश्र ने सगे भाई माया प्रकाश व उसके ससुर बब्लू के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरोपी बब्लू को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी माया प्रकाश को शहीद स्मारक के पास से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर कल्लू का बैग, मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल ईंट बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल देने के बहाने से बुलाया था कल्लू को
इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में आरोपी माया प्रकाश ने बताया कि वह भाई कल्लू की संपत्ति हड़पना चाहता था। इसके लिए ससुर बब्लू के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत 24 मार्च की सुबह मोबाइल देने के बहाने से कल्लू को लखनऊ बुलाया। फिर उसे जमकर शराब पिलाई और रात में पुराने हाईकोर्ट के गेट-8 के पास सो गए। सोते वक्त कल्लू के सिर व चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसका सारा सामान आरोपी लेकर भाग गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। आरोपी माया पारा इलाके में व बब्लू वजीरगंज इलाके में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed