{"_id":"69dea8441cb44a868e093db3","slug":"hdu-work-stopped-in-civil-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1690576-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिविल अस्पताल में एचडीयू का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिविल अस्पताल में एचडीयू का काम रुका
विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल में बनने वाली हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का काम बीच में ही रुक गया है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन ओपीडी परिसर में खोदाई करके काम छोड़ गई है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ओपीडी परिसर में पिलर खड़े करने के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण दवा वितरण के चार में से दो काउंटर बंद हो गए हैं। इससे वहां से दवा बांटना संभव नहीं हो पा रहा है। रोजाना करीब तीन से चार हजार मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में अब केवल पिछले हिस्से से दवा दी जा रही है, जहां जगह कम होने से मरीजों को परेशानी हो रही है।
हैरानी की बात यह है कि एचडीयू यूनिट के लिए बजट महीनों पहले स्वीकृत हो चुका था, लेकिन अब अफसरों का कहना है कि यह यूनिट नई जगह पर बनाई जाएगी। निर्माण रुकने के बावजूद खोदा गया गड्ढा अब भी जस का तस है। अस्पताल निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, खोदाई शुरू हुई थी, लेकिन अब यूनिट का निर्माण दूसरी जगह प्रस्तावित है।