HCBL ने आरबीआई के खिलाफ खोला मोर्चा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंध लगने के बाद तीसरे दिन भी ग्राहकों को पैसा वापस करने को मजबूर एचसीबीएल बैंक के प्रबंधकों ने अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।
आरबीआई के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका के बाद अब ग्राहकों से भी पर्चे बांटकर और पोस्टर चिपका कर अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है। प्रबंधकों ने पर्चे बांटकर अपील की है कि ग्राहक आरबीआई से एक लाख रुपये की सीमा को बढ़ाने का अनुरोध करें।
सोमवार को ब्रांच खुलने के साथ ही बैंक स्टाफ ने यह पोस्टर ब्रांचों के बाहर चिपका दिए। इसके अलावा बैंक स्टाफ ने लाइन में लगे ग्राहकों को भी पर्चे बांटे।
एचसीबीएल बैंक के प्रबंधक के अनुरोध के साथ चिपकाए गए पोस्टरों में कहा गया है कि आरबीआई द्वारा बैंक पर ग्राहकों का पैसा वापस करने पर को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है।
आरबीआई पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
आरबीआई ने भ्रम फैलाया है कि बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जबकि बैंक की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है। ग्राहकों का पैसा पूरा वापस करने के लिए धन बैंक के पास उपलब्ध है।
आरबीआई ने छह महीने में एक लाख रुपये ही निकालने का प्रतिबंध लगाया है। हम इससे ज्यादा पैसा ग्राहकों का वापस करने के इच्छुक हैं। पोस्टर में ग्राहकों से अपील भी की गई है कि वे आरबीआई से अनुरोध करें कि यह सीमा बढ़ाई जाए।
इसके लिए आरबीआई के साथ पत्राचार करने के लिए पते से लेकर फोन नंबर और ई-मेल आईडी तक ग्राहकों को पोस्टर में के जरिए उपलब्ध कराई गई है।
पोस्टर से अलग जमाकर्ताओं से पर्चे बांटकर भी अपील की गई है। इसमें आंकड़ों के जरिए दावा किया गया है कि हम आर्थिक रूप से मजबूत हैं। इसके साथ ही इस पर्चे में आरबीआई के निर्णय को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया है।
प्रतिबंध की वजह भी नहीं बताई गई
बैंक के प्रबंध मंडल की ओर से जारी इस पर्चे में कहा गया है कि बैंक को प्रतिबंध की वजह बताई ही नहीं गई। इसके साथ ही बैंक के दूसरे नियंत्रक सहकारिता विभाग यूपी सरकार को भी भरोसे में नहीं लिया गया। इस प्रतिबंध के खिलाफ अब सहकारिता सचिव और हाईकोर्ट बेंच में भी अपील किए जाने की जानकारी ग्राहकों को दी गई है।
तीन बजे से चेक करें लॉकर
एचसीबीएल बैंक के प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों को उनका पैसा वापस लौटाया जा रहा है। जिन ग्राहकों को अपने लॉकर संचालित करने हैं। वह दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच ब्रांच आ सकते हैं।
मामले पर एचसीबीएल के सीईओ पवन कपूर का कहना है कि बैंक ग्राहकों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। ग्राहकों को उनका पूरा पैसा लौटाया जाएगा। इसके लिए रोजाना बैंक अपनी ब्रांच खोलेगा।