एचसीबीएल ने लॉन्च किया चिल्ड्रेन सेविंग प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने बच्चों के लिए ‘चिल्ड्रेन
योजना की जानकारी देते हुए बैंक के सीईओ पवन कपूर ने बताया इस प्लान में 10 साल की आयु से ऊपर के बच्चे बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
अकाउंट से
उन्हें एटीएम, चेकबुक, पासबुक एवं इंट्रानेट बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इस
स्कीम में न्यूनतम एक हजार रुपये प्रतिमाह तथा पचास हजार रुपये प्रति
वित्तीय वर्ष जमा किए जा सकेंगे।
बैंक जमा धन पर पांच प्रतिशत का ब्याज भी
देगा। एजुकेशन लोन में भी बैंक रियायत देगा। तीन साल पुराने खाते पर बैंक
.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इस मौके पर राजधानी के हस्तशिल्पियों व
दस्तकारों खासकर चिकन व जरदोजी कारीगरों के लिए भी नई ऋण योजना का शुभारंभ
किया गया।
योजना में आठ फीसदी ब्याज की दर पर दस से पचास हजार रुपये का ऋण
दिया जाएगा। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि यह भ्रामक प्रचार किया गया है कि
एचसीबीएल बैंक सहारा इंडिया का बैंक है, जो तथ्य से परे है।
उन्होंने कहा
सहकारी बैंक पर किसी कारपोरेट या ग्रुप का आधिपत्य कानून के तहत संभव नहीं
है। इसलिए यह बात पूरी तरह से आधारहीन है।