{"_id":"5b938411867a557e824cef23","slug":"hazratganj-chauraha-will-be-now-known-as-atal-chauraha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब होगा 'अटल' चौराहा, ये सड़क भी वाजपेयी जी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब होगा 'अटल' चौराहा, ये सड़क भी वाजपेयी जी के नाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
हजरतगंज
- फोटो : amar ujala
लखनऊ का सबसे प्रमुख चौराहा हजरतगंज चौराहा अब अटल चौराहे के नाम से जाना जाएगा। आठ सितंबर को नगर निगम की बैठक में इस प्रस्ताव पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने मुहर लगा दी है।
मालूम हो कि 31 अगस्त को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अटलजी से जुड़े तमाम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई थी। वहीं, लखनऊ के एक प्रमुख चौराहे का नाम अटलजी के नाम पर किए जाने के भी प्रस्ताव आए। इनमें हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौराहा करने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख था लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। आखिरकार शनिवार को आठ दिन बाद लखनऊ का सिटी सेंटर कहे जाने वाले हजरतगंज स्थित चौराहे पर 'अटल' मुहर लग गई।
बता दें कि इससे पहले अवध चौराहे से दुबग्गा मोड़ तक साढ़े दस किमी सड़क का नाम ‘अटल मार्ग’ रखा जा चुका है। अभी तक इसे हरदोई बाईपास के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा शिक्षा, चिकित्सा, आवास, सुशासन और सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की कई बड़ी परियोजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होंगी। साथ ही, शहर में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में अटल स्मृति उपवन भी बनाया जाएगा। उनकी यादों से जुड़ी वस्तुओं को सहेजने के लिए संग्रहालय भी होगा।

Trending Videos
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि अटल स्मृति उपवन के लिए अभी जगह तय नहीं है, मगर बिजनौर रोड, अमौसी, पीजीआई के पास और हरदोई रोड पर मूसा बाग के पास इसे तलाश जा रहा है। जो उपयुक्त स्थल होगा वहां स्मृति उपवन बनाएगा जाएगा, ताकि लोग आसानी से वहां पहुंच सकें। इसमें अटलजी की 51 कविताओं के शिलापट लगेंगे। उनकी प्रतिमाओं के साथ विशेष भाषण भी होंगे।