{"_id":"d3d4c1a422dcbc6b556f8bf77ecbd8e3","slug":"haz-yatra-to-be-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी बढ़ सकता है हज यात्रा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी बढ़ सकता है हज यात्रा खर्च
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Apr 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा खर्च को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं है, लेकिन पिछले साल हुई बढ़ोतरी को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी हज यात्रा खर्च में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बढ़ोतरी की कवायद शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कमेटी ने इस बार पहली किश्त में पिछले साल की तुलना में छह हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
प्रदेश के चयनित हज आवेदकों को 19 मई तक अपनी पहली किश्त जमा करनी है।
पिछले साल अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को 1 लाख 51 हजार रुपये और ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को 1 लाख 79 हजार रुपये यात्रा खर्च देना पड़ा था।
हज यात्रा खर्च पर महंगाई का असर इस बार भी हज यात्रियों पर थोपते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया पहले ही किश्त में 6 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 81 हजार रुपये जमा करने का फरमान जारी कर चुका है।
लेकिन अगली किश्त क्या होगी इसकी जानकारी राज्य हज कमेटी व चयनित हज आवेदकों को नहीं है।
माना जा रहा है कि इस बार दूसरी किश्त पर भी महंगाई का असर होगा।
इससे इस बार अजीजिया ग्रुप के हज यात्री को हज यात्रा खर्च 1 लाख्ा 80 हजार से अधिक होगा और वहीं ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को दो लाख से अधिक खर्च करना होगा।