फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haz Yatra: Haj pilgrims will have to deposit an additional Rs 10,000 by May 15.

Haz Yatra: हज यात्रियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा, 15 मई तक देनी होगी धनराशि

Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
सार

मध्य पूर्व में चल रहे संकट और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण एयरलाइंस ने किराया बढ़ाने की मांग की थी। इस पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने विचार करते हुए हज 2026 के एयर चार्टर ऑपरेशन के लिए संशोधित किराया मंजूर किया है।

विज्ञापन
Haz Yatra: Haj pilgrims will have to deposit an additional Rs 10,000 by May 15.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज पर जा चुके अथवा अब जाने वाले सभी हज यात्रियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा। हज कमेटी आफ इंडिया ने इसके लिए सर्कुलर जारी करने के साथ बढ़ाई गई यह धनराशि 15 मई 2026 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे संकट और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण एयरलाइंस ने किराया बढ़ाने की मांग की थी। इस पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने विचार करते हुए हज 2026 के एयर चार्टर ऑपरेशन के लिए संशोधित किराया मंजूर किया है। इसके तहत प्रति यात्री को करीब 100 अमेरिकी डॉलर (करीब 10 हजार रुपये) अतिरिक्त देना होगा, चाहे यात्री किसी भी शहर से यात्रा कर रहा हो।
विज्ञापन


सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह राशि ऑनलाइन माध्यम से हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या हज सुविधा एप के जरिए जमा की जा सकती है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज कमेटी ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित यात्रियों को तत्काल सूचित करें और समय पर भुगतान सुनिश्चित कराएं। हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोत्तरी विशेष परिस्थिति में एक बार के लिए लागू की गई है।


हज ट्रेनर फरहान खालिद ने बताया कि लखनऊ के करीब छह हजार हज यात्री इस बार हज कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश हज यात्री हज के लिए रवाना हो चुके हैं। जो हज यात्री जा चुके हैं, उन्हें भी यह बढ़ी धनराशि जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed