फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Have You Heard? Today: The story of the 'Blacklisted Mafia Operating Fearlessly,' alongside tales of how the '

सुना है क्या: आज 'ब्लैक लिस्टेड माफिया बेखौफ' की कहानी, साथ 'ही महाठग आ न सका, माहौल की निकली हवा' के किस्से

Sat, 21 Mar 2026 01:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Mar 2026 01:15 PM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Have You Heard? Today: The story of the 'Blacklisted Mafia Operating Fearlessly,' alongside tales of how the '
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'ब्लैक लिस्टेड माफिया बेखौफ' की कहानी। इसके अलावा 'महाठग आ न सका, माहौल की निकली हवा' और 'लंबी छुट्टी से दूर नहीं हुई मुसीबत' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी... 

विज्ञापन

 

ब्लैक लिस्टेड माफिया बेखौफ

राजस्व वाले एक महकमे के आला अफसरों ने माफियाओं पर शिकंजा भले कस दिया हो लेकिन उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। सरकारी खजाने में डंके की चोट पर सेंधमारी करने वाले ये माफिया अब भी खुलेआम महकमे में देखे जाते हैं। 

पिछले दिनों चोरी का वाहन छुड़ाने के लिए पूरे यूपी में बदनाम एक माफिया राजधानी स्थित महकमे में बिल्कुल उसी तरह टहलते दिखा, जैसे अधिकारी सुबह-सुबह लोहिया पार्क में सेहत बनाते हैं। ये माफिया धड़ल्ले से अपना काम कराने के लिए जुगाड़ तलाश रहा था। पता नहीं किसका आशीर्वाद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाठग आ न सका, माहौल की निकली हवा

जमीन और निवेश के नाम पर एक महाठग हजारों करोड़ पार कर वर्षों lसे विदेश में ठिकाना बना रखा है। कुछ समय पहले दुबई के एक मामले में वह गिरफ्तार हुआ। जानकारी होते ही यहां की जांच एजेंसी में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़े बड़े अफसरों ने माहौल बनाना शुरू किया कि महाठग जल्द भारत लाया जाएगा।

दरअसल माहौल से अधिकारी खुद का पीआर बनाने में जुट गए ताकि ऊपर तक उनकी वाहवाही हो जाए। हुआ भी कुछ ऐसा लेकिन अब महाठग खुलकर सोशल मीडिया अपनी 'शाइन' बिखेर रहा है। अब अधिकारी भी थोड़ा सन्नाटे में हैं। क्योंकि उसका प्रत्यर्पण तो हो न सका । इसकी साथ उनके माहौल की भी हवाल निकल गई।

 

विज्ञापन

लंबी छुट्टी से दूर नहीं हुई मुसीबत

प्राधिकरण के उप अधिकारी को सर्वेसर्वा ने इतना कस दिया कि सुरक्षित सेवा का अफसर होते हुए भी बेचारा लंबी छुट्टी पर भाग गया। शासन में बैठे बॉस ने समझाया कि ऐसे मैदान नहीं छोड़ते तो उप अधिकारी काम पर लौटे। हालात अब भी वैसे ही बने हुए हैं। इसलिए मामला उच्चस्तर पर भी पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed