फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Have You Heard? The Story of a 'Slumbering LIU'—How Strict Orders Vanished into Thin Air; and Tales of Positiv

सुना है क्या: 'सो रहा है एलआईयू' की कहानी, हवा-हवाई हुए सख्त आदेश; सकारात्मक राजनीति के किस्से

Sat, 18 Apr 2026 01:33 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 18 Apr 2026 01:33 PM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Have You Heard? The Story of a 'Slumbering LIU'—How Strict Orders Vanished into Thin Air; and Tales of Positiv
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'सो रहा है एलआईयू' की कहानी। इसके अलावा 'हवा-हवाई हुए सख्त आदेश' और 'सकारात्मक राजनीति का इरादा' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन


 

सो रहा है एलआईयू

प्रदेश की औद्योगिक नगरी में हुए बवाल ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी। इसकी आग भड़कने पर पड़ोसी मुल्क और राजधानी में बैठे खुराफाती तत्व सक्रिय हो गए लेकिन एलआईयू के अफसर सोते रहे। नतीजतन अफसरों को लाठी लेकर निकलना पड़ा। हैरानी की बात है कि अभी तक किसी को इसका जिम्मेदार नहीं माना गया है।

हमेशा की तरह अभयदान मिल गया। बवाल होने की सूचना कैसे नहीं मिली, यह सवाल कोई पूछ भी नहीं रहा। खैर, एलआईयू तो हर मौके पर ऐसे ही काम करती है। सुना है कि एक बड़े अफसर इससे खफा तो हैं लेकिन जिले के कुछ अफसरों के रसूख के डर से कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा-हवाई हुए सख्त आदेश

त्योहारों से लेकर महापुरुषों की जयंती पर कानून व्यवस्था बेहतर रखने के लिए लगातार सख्त आदेश जारी होते हैं। इस बार भी हुए। पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी समेत रेंज और जोन के अफसरों को स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी तरह की घटना न हो पाए।

अगर होते हैं तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। हाल में एक महापुरुष की जयंती पर कई जिलों में बवाल हुआ। इन घटनाओं ने संबंधित जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सारे सख्त आदेश हवा-हवाई हो गए।

विज्ञापन

सकारात्मक राजनीति का इरादा

भैया ने सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि अब सकारात्मक राजनीति ही करनी है। अगर किसी की कोई बात नागवार लगे तो उसके कार्यक्रम में जाकर उसका विरोध मत करो बल्कि अलग से अपना कार्यक्रम करके उसके विरोध के तरीके निकालो। भैया ने भी महिला आरक्षण बिल का पहले ही दिन से सीधे विरोध नहीं किया, बल्कि कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण दो। नतीजतन, विरोध भैया के बजाय पुरानी पार्टी के भैया का ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed