फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras stampede: UP Congress chief Ajay Rai says this is the failure of UP government.

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का योगी सरकार पर हमला, बोले- ये सरकार की विफलता, बाबा को बचाने का हो रहा प्रयास

Thu, 04 Jul 2024 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार आरोपी बाबा को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से कराई जाए।

विज्ञापन
Hathras stampede: UP Congress chief Ajay Rai says this is the failure of UP government.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने कहा कि हाथरस की घटना यूपी के जंगलराज का परिणाम है। घटना के दो घंटे बाद अफसरों को जानकारी मिली। एंबुलेंस सेवा तक घायलों को नहीं मिली। मैं खुद मौके पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाद में पहुंचे। कुछ देर बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। यह साबित करता है कि सरकार में खटपट है। यह सरकार की आंतरिक स्थिति का प्रमाण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को एक करोड़ की मदद की जाए। मृतकों की सूची में भी गड़बड़ी है। उसे जांच कर ठीक किया जाए। कई लोगों के शव दूसरे जिले में भेज दिया गया। यह भी प्रशासन की नाकामी है। मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा है। उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। अनुमति देने वालों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव बोले- सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में सरेराह छात्रा पर शोहदे ने एसिड फेंका, देर रात पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल


परीक्षा में भ्रष्टाचार करने वाली कंपनी के डायरेक्टर से मोदी के संबंध
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट को फिर से कराया जाय। यहां भी भ्रष्टाचार की वजह से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा गुजरात की कंपनी ने कराया है। परीक्षा करने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट हो चुकी है फिर नाम बदल लिया। कंपनी के डायरेक्टर को विदेश भागा दिया गया। कंपनी के डायरेक्टर विनीत आर्य का संबंध प्रधानमंत्री मोदी से है। यही वजह है कि उसे विदेश जाने दिया गया। 

मथुरा में टंकी बनाने वाली कंपनी भी गुजरात की है। अयोध्या का काम भी गुजराती कंपनी ने कराया है। भगवान राम के मंदिर में भी भ्रष्टाचार हुआ है। यह बात खुद वहां के मुख्य पुजारी ने कही है।

राहुल के भाषण को कट कर चलाया गया
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में कहा कि हिंदू हिंसक नहीं होता है। यह सही बात है। हम सभी जियो और जीने दो पर भरोसा करते हैं। राहुल गांधी के मुख्य भाषण को काट करके चलाया गया लेकिन भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस की आवाज दबा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जीतने के लिए रुपए बांटने से लेकर हर हथकंडा अपनाया लेकिन वाराणसी के लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया। झूठ की राजनीति को नकार दिया।। नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा झूठ बोलने वाले हिन्दू हैं।

पुराने मंदिरों को तोड़ने का आरोप
उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वाराणसी में हिंदुओं के मंदिर जेसीबी से तोड़े जा रहे हैं। अक्षयवृक्ष तक को कटवा दिया है। पुराने मंदिरों को तोड़ दिया है। इसके बाद भी वह खुद को हिंदू कहते हैं। कई आठ सौ साल पुराना मंदिर भी तोड़े गए हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग राहुल गांधी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पहले इस पर जवाब देना चाहिए। सरकार को अनुप्रिया पटेल के चिट्ठी लिखने के मामले में कहा कि वह पिछड़ों दलितों को न्याय दिलाए। सरकार में हैं। चिट्ठी लिखने से क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed