फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hassam had prepared an army of fake doctors.

Lucknow News: हस्साम ने तैयार कर रखी थी फर्जी डॉक्टरों की फौज

Sun, 26 Apr 2026 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hassam had prepared an army of fake doctors.
हस्साम अहमद।
लखनऊ। केजीएमयू में गिरफ्तार किए गए इंटर पास फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद ने फर्जी डॉक्टरों की फौज तैयार कर रखी थी। आरोपी आसपास के जिलों में भी सक्रिय था। हस्साम ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिससे वह अपने गिरोह से संपर्क करता था। छानबीन में सामने आया है कि फर्जी डॉक्टर दुबग्गा, पुराने लखनऊ और हरदोई रोड के अलावा आसपास के जिलों में अस्पताल संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद कई फर्जी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर भूमिगत हो गए हैं। पुलिस को हस्साम के फोन में व्हाट्सएप ग्रुप मिला है, जिससे उसके साथियों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस गिरोह में शामिल लोगों के बारे में पता लगा रही है। सभी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी और उसके साथी एमबीबीएस पास छात्राओं को निजी अस्पतालों में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। यही नहीं, छात्राओं से कहा जाता था कि उन्हें अच्छा वेतन दिलाया जाएगा। छात्राओं को लुभावने स्कीम दिखाकर उनसे नजदीकियां बढ़ाई जाती थीं। इसके बाद धर्मांतरण का प्रयास किया जाता था। आरोपी के निशाने पर गैर मुस्लिम छात्राएं होती थीं।
विज्ञापन


छांगुर बाबा से संपर्क की छानबीन

जेल में बंद धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज से कनेक्शन खंगालने के बाद एजेंसियों ने हस्साम के छांगुर बाबा के संबधों के बारे में भी पता लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बलरामपुर और बहराइच के रहने वाले कुछ लोगों के संपर्क में था। आरोपी की कॉल डिटेल से इसका पता चला है। हस्साम ने कई मरीजों को केजीएमयू से फर्जी डॉक्टरों के पास इलाज के लिए भी भेजा था। इनमें अधिकांश को पुराने लखनऊ और दुबग्गा स्थित निजी अस्पतालों में ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed