फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hashtag Yoginomics trends on social media.

Yoginomics: योगी के अर्थमंत्र का कायल हुआ सोशल मीडिया, 36 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 'योगीनॉमिक्स'

Fri, 06 Jan 2023 12:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को जनता का समर्थन मिल रहा है।  'योगीनॉमिक्स' और 'योगीजी' ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन
Hashtag Yoginomics trends on social media.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुम्बई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया है। अगले 22 दिन में देश के 9 बड़े शहरों में टीम योगी रोड शो के जरिए प्रदेश में 17 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने के लिए रोड शो करेगी। वहीं गुरुवार को जब एक तरफ सीएम मुम्बई में बैंकर्स और निवेशकों से मिलकर उन्हें प्रदेश में उद्योग-व्यापार लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे, उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थिक नीतियों की हैशटैग योगीनॉमिक्स के जरिए सराहना करते दिखे।

विज्ञापन


ट्विटर पर हैशटैग योगीनॉमिक्स (#Yoginomics) और 'योगीजी' घंटों टॉप ट्रेंड में बने रहे। इस दौरान यूजर्स मुम्बई में आयोजित रोड शो के इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करके सीएम योगी के प्रयासों की सराहना करते दिखे। ट्विटर पर 36.27 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग Yoginomics पहुंचा। तकरीबन 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उद्योगपतियों को संबोधित कर योगी बोले- ऐसा कोई सेक्टर नहीं, जिसके लिए यूपी में संभावनाएं नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के विकास और विजन को बैंकर्स ने सराहा, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को बताया गेम चेंजर


इसके अलावा लगभग 23.5 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी की आर्थिक नीतियों को प्रदेश के विकास के लिए उपयोगी बताया। यूजर्स के अनुसार जिस तरह से योगी सरकार निवेशकों से संपर्क कर रही है वो काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed