फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hashim ansari request doctors to discharge him

बीमार हाशिम अंसारी ने डॉक्टरों से ये कहा....

Mon, 08 Feb 2016 07:20 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
hashim ansari request doctors to discharge him

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी (96) की हालत स्थिर बनी हुई है। केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी की आईसीयू में भर्ती अंसारी ने रविवार को डॉक्टरों से कहा, ‘मुझे जल्दी से ठीक करके घर भेज दो।’

विज्ञापन

उनका इलाज कर रहे डॉ. वेद प्रकाश ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे अब पहले से ठीक हैं।

डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और हार्ट बीट सामान्य है। रविवार को भी उनका एक्स-रे और खून की जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट सामान्य आई। उन्हें भर्ती हुए अभी 48 घंटे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


72 घंटे के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और वे खुद से सांस ले रहे हैं। डॉ. वेद के मुताबिक उन्हें खाने में कोई परहेज नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम अंसारी की पसंद का खास ध्यान

hashim ansari request doctors to discharge him

उनकी पसंद का खाना डॉक्टरों की निगरानी में दिया जा रहा है। हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल ने बताया कि उन्होंने घर से रोटी-दाल व मिठाई मंगाकर खाई है।

वहीं, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएस नारायन ने बताया कि हाशिम अंसारी के स्वास्थ्य की जांच लगातार की जा रही है। परमानेंट पेसमेकर लगा होने की वजह से उसकी भी नियमित जांच की जा रही है ताकि उन्हें हृदय संबंधी कोई समस्या न हो।

मालूम हो कि सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद शनिवार शाम मो. हाशिम को लारी कार्डियोलॉजी की आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed