{"_id":"618c2c8281b2c964c669dcaa","slug":"harreshment-with-girl-protest-in-police-station-lucknow-news-lko6038607189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सआदतगंज थाने के सामने बुधवार शाम को बाजार से वापस घर जा रही युवती को नशे में धुत एक युवक ने पकड़ लिया। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी। युवती की चीख सुनकर थाने में मौजूद सिपाही ने आरोपी को दबोच लिया। उसे थाने लेकर गया। इसी बीच युवती का वकील भाई भी थाने पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में विवाद के बाद हंगामा होने लगा। भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। आरोपी युवती का बहनोई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
डीसीपी सोमेन वर्मा के मुताबिक, सआदतगंज थाने के पास से एक युवती अपने घर जा रही थी जिससे नश में धुत युवक ने छेड़खानी की। आरोपी को पुलिस थाने ले आई। इसी बीच पीड़िता के भाई के साथ पहुंचे लोगों ने आरोपी को खुद के हवाले करने की बात कही। विरोध पर पुलिस से विवाद शुरू कर दिया जिसे समझाकर शांत कराया गया। छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से धक्का-मुक्की की सूचना पर एसीपी बाजारखाला विजय राज सिंह ने पहुंचकर धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। थाने में विवाद और हंगामे का वीडियो भी वायरल हो गया। अफसरों ने मामले की जांच का आदेश भी दिया है। पुलिस से अभद्रता करने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
बहनोई के खिलाफ दर्ज कराया था केस
सआदतगंज थाने में किशोरी ने बहनोई के खिलाफ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में छह नवंबर को तहरीर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।