फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harreshment of junior doctor by senior in lohia sansthan

लोहिया संस्थान में ओपीडी के कमरे में जूनियर डॉक्टर को बंधक बनाकर सीनियर ने की छेड़खानी

Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
harreshment of junior doctor by senior in lohia sansthan
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सीनियर डॉक्टर ने इंटर्नशिप कर रही जूनियर डॉक्टर को ओपीडी के कमरे में बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ की। वह किसी तरह बचकर भागी और स्टाफ को मामले की जानकारी देने के साथ परिवारीजन संग विभूतिखंड थाने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 वर्षीय युवती लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की इंटर्नशिप कर रही है। आठ जून से उसकी ड्यूटी जनरल सर्जरी विभाग में लगी थी। उसका आरोप है कि जनरल सर्जरी विभाग के सीनियर डॉ. मुईन उस पर अश्लील टिप्पणी करते थे। अश्लील मेसेज करने के साथ उससे फोन पर अभद्र बातें भी करते थे। कई बार विरोध जताने पर भी वह नहीं माने। हालांकि, डॉ. मुईन के सीनियर होने के चलते वह चुप रही।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी ओपीडी में लगी थी। दोपहर करीब 12.30 बजे डॉ. मुईन ने उसे ओपीडी के कमरा नंबर नौ में बुलाया। उसके अंदर आते ही डॉ. मुईन ने कमरा बंद कर लिया और बंधक बनाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जूनियर डॉक्टर डॉ. मुईन को धक्का देकर कमरे से निकली और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद उसने घरवालों के साथ थाने में तहरीर दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि डॉ. मुईन के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed