फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrassment of school girls, after protest break the glass of bus

परीक्षा देकर स्कूल से निकल रहीं छात्राओं पर छींटाकशी, विरोध पर स्कूल बस का शीशा तोड़ा, आरोपियों की कार सीज

Sun, 19 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
harrassment of school girls, after protest break the glass of bus
लखनऊ। आशियाना इलाके में शनिवार दोपहर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर लग्जरी कार में सवार तीन युवकों ने निजी स्कूल के बाहर परीक्षा देकर निकल रही छात्राओं पर छींटाकशी की और सिक्योरिटी गार्ड के विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए स्कूल बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर आशियाना पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया। कार सीज कर युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम सुधांशु शर्मा व शशांक शर्मा निवासी दरोगा खेड़ा, थाना सरोजनीनगर और अनीश कुमार रावत निवासी रानीपुर, सरोजनीनगर बताया। बंगला बाजार चौकी इंचार्ज लव कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में स्कूल प्रशासन से कोई तहरीर नहीं मिली है। ऐसे में तीनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed