{"_id":"61cb688fa60ea279ab351afb","slug":"harrassment-of-lady-police-lucknow-news-lko610991185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही के पीछे पड़ा शोहदा, छेड़खानी, अभद्रता के बाद दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही के पीछे पड़ा शोहदा, छेड़खानी, अभद्रता के बाद दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कमिश्नरेट में तैनात महिला सिपाही को मोबाइल पर कॉल कर एक शोहदा काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसकी हरकतों से परेशान महिला सिपाही ने नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी महमूद ने फेसबुक पर महिला सिपाही के परिवारीजनों के बारे में अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट कर दीं। विरोध पर आरोपी ने महिला सिपाही को धमकाया। पीड़िता ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही निशातगंज में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के मुताबिक कई महीनों से महमूद आलम उसे कॉल कर परेशान कर रहा था। पहले तो सिपाही ने महमूद को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। ऐसे में युवती ने महमूद का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था। नंबर ब्लॉक किए जाने पर महमूद भड़क गया। उसने अभद्र मैसेज भेजने शुरू कर दिये। साथ ही फेसबुक पर युवती और उसके परिवारीजनों की फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने लगा।
सिपाही को इस बात की जानकारी उसके चाचा से मिली थी। जिसके बाद सिपाही ने कॉल कर महमूद को फटकार लगाई थी। बातचीत के दौरान महमूद ने दबाव बना कर युवती को मिलने के लिए विभूतिखंड स्थित मॉल में बुलाया था। जहां आरोपी ने सिपाही के साथ छेड़छाड़ की थी। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर महमूद आलम के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।