फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrassment of lady, beaten on kgmu chauraha

केजीएमयू चौराहे पर कार सवार शोहदों ने महिला से की छेड़खानी, स्कूटी से खींचा, जमकरी पीटा, महिला ने पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान

Thu, 23 Jun 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
harrassment of lady, beaten on kgmu chauraha
लखनऊ। शोहदों ने मंगलवार रात सारी हदें पार कर दीं। शहर के चौक में व्यस्ततम केजीएमयू चौराहे पर एक स्कूटी सवार महिला से न सिर्फ कार सवार शोहदों ने छेड़खानी की बल्कि उसे स्कूटी से खींच लिया। दबंगई की हद पार करते हुए महिला और उसके साथ मौजूद परिवारीजनों को भी जमकर पीटा। किसी तरह से महिला ने पास में स्थित पुलिस चौकी के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शोहदों को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वे भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के गऊघाट की निवासी महिला के मुताबिक, वह मंगलवार रात को अपने देवर के साथ स्कूटी से केजीएमयू कॉलेज चौराहे के पास गई थी। वहां एक नॉनवेज प्वाइंट पर खाने-पीने का सामान खरीद रही थी। इसी बीच उसकेपति भी वहां पहुंच गए। गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। पति के गाड़ी के पीछे कार सवार युवक थे। उन्होंने अश्लील टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर वे महिला से छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, कार सवार युवकों की संख्या अधिक थी, इसलिए वह अपने देवर के साथ स्कूटी पर बैठी और पति ने अपनी बाइक स्टार्ट कर घर को चलने को कहा। कार सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। चलती स्कूटी से हाथ पकड़कर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। कार सवारों ने पति और देवर को भी पीटा।
विज्ञापन

किसी तरह से जान बचाकर भागे तो कार सवार शोहदों ने पथराव कर दिया। महिला भागकर चरक चौराहे पर पुलिस चौकी में पहुंची। चौकी में घुसकर उसने खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी बाहर निकले और उन्होंने शोहदों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक, वारदात से वह बहुत डर गई है। उसने चौक थाने में कार सवार शोहदों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार की टक्कर लगने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। नंबर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed