{"_id":"678c0acd696ec5ee19088200","slug":"harmony-park-became-musical-with-classical-music-music-festival-started-lucknow-news-c-13-knp1002-1040632-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शास्त्रीय संगीत से संगीतमय हुआ हार्मनी पार्क, शुरू हुआ म्यूजिक फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शास्त्रीय संगीत से संगीतमय हुआ हार्मनी पार्क, शुरू हुआ म्यूजिक फेस्टिवल
विज्ञापन
हार्मनी पार्क में वाद्य यंत्र बजाती महिला।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित हार्मनी पार्क का परिसर शनिवार को संगीतमय रहा। यहां शास्त्रीय संगीत पर आधारित अलग-अलग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को घंटों बांधे रखा। मंच पर गीतकारों की प्रस्तुति पार्क में संगीत भर रही थी। परिसर में स्थापित शास्त्रीय उपकरण की धुन ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
लोक लैब संस्थान की ओर से शनिवार को शुरू हुई दो दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल के शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में लखनऊ के सुधेश खरे ने राग यमन में विलंबित एकताल में बड़ा ख्याल - सुमिरन तोरा की प्रस्तुति दी। तीनताल में छोटा ख्याल -मैं वारी वारी जाऊं और द्रुत एकताल में गाऊं रे हरिनाम मधुर की धून दर्शकों को खूब भाया। तबले पर उनकी संगत अनंत प्रजापति, हारमोनियम पर शिवम पांडेय और तानपूरे पर शुभम ने की।
शास्त्रीय संगीत के बाद विचार गोष्ठी हुई। भारतीय ज्ञान परंपरा में सामंजस्य के महत्व पर हुई गोष्ठी में प्रो. प्रकाश चंद्र गिरी, डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित और प्रो. आशुतोष तिवारी मौजूद रहे। त्रिसामा अड़तालीस के संस्थापक अभिषेक शर्मा ने कहा कि संसार की पूजा करने से पहले आत्मशक्ति को समझना जरूरी है।