फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Harjinder Singh becomes City President of the Traders' Association; Manish becomes Treasurer.

Lucknow News: हरजिंदर सिंह बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, मनीष कोषाध्यक्ष

Mon, 21 Sep 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Harjinder Singh becomes City President of the Traders' Association; Manish becomes Treasurer.
कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
लखनऊ। सदर बाजार स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें हरजिंदर सिंह नगर अध्यक्ष चुने गए। राजीव शुक्ला, संजय त्रिवेदी, संजीव जैन, अमित अग्रवाल, आशीष गुप्ता (अंशुल ), राजन मिश्रा, मोहित कपूर, नरेश अग्रवाल, विजय साई कपूर, अखिल ग्रोवर, आशीष कुमार गुप्ता नगर महामंत्री और मनीष जैन कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 65 पदाधिकारी, नगर उपाध्यक्ष पद पर 100, वरिष्ठ संगठन मंत्री पद पर 12, संगठन मंत्री के पद पर 30, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर 10, संयुक्त मंत्री पर 10, वरिष्ठ और प्रचार मंत्री पद पर पांच-पांच और मंत्री के पद पर 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। नगर उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, ओम सिंह पटेल, विष्णु अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, यश गोयल, राजवीर सिंह आदि और वरिष्ठ संगठन मंत्री पद ज्ञानेंद्र उपाध्याय, महेश गुप्ता, मोहम्मद आदिल, संजय कुमार गुप्ता, ईश्वर चंद्र, अमित गुरनानी, आर के चढ़्ढा आदि को बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि राजधानी के एक लाख व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की लड़ाई को नए एवं आधुनिक तरीके से लड़ेगा। चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्य मोहम्मद अफजल, अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, आसिफ किदवई ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अक्तूबर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed